मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फुटबॉलर मैरून फिलैनी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बेल्जियम के 32 वर्षीय फिलैनी इस वायरस से संक्रमित होने वाले चीनी सुपर लीग (सीएसएल) के पहले खिलाड़ी हैं। फिलैनी सीएसएल में शैंडोंग ल्यूनेंग क्लब के लिए खेलते हैं। उनके क्लब ने कहा कि उन्हें सामान्य तापमान है और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। हालांकि वह निगरानी में हैं और उनका उपचार चल रहा है। हम अपनी ओर से उनके लिए इलाज और जल्द ठीक होने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेंगे।