फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा अमेरिका: फाइनल में दर्शकों को मिली अनुमित, जानें कितने प्रतिशत लोग देख पाएंगे मैदान में जाकर मैच

Sat, 10 Jul 2021 03:37 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मेजबान ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच कोपा अमेरिका फाइनल 11 जलाई को खेला जाएगा। फाइनल को देखते हुए मैच के दौरान दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी दी गई है। अर्जेंटीना 1993 के बाद से कोपा अमेरिका खिताब नहीं जीता है। 
विज्ञापन
अर्जेंटीना बनाम ब्राजील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोपा अमेरिका फाइनल को लेकर दर्शकों के लिए खुशी की खबर है। ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच होने वाले कोपा अमेरिका फाइनल के लिये माराकाना स्टेडियम में दस प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति होगी लेकिन उनकी कोरोना जांच की जाएगी। कोपा अमेरिका फाइनल मुकाबला 11 जुलाई (रविवार) को खेला जाएगा। दर्शकों की उपस्थिति से इस फाइनल मुकाबले के और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


रियो शहर के स्वास्थ्य सचिव डेनियल सोरांज ने शुक्रवार को जारी दिशा निर्देशों में 78000 दर्शक संख्या वाले स्टेडियम के हर वर्ग में दस प्रतिशत दर्शकों को प्रवेश की अनुमति दी है। कोनमेबोल ने शुक्रवार को कहा कि हर टीम फाइनल में 2200 अतिथि ला सकेंगी, दर्शकों को स्टेडियम में मास्क पहनने होंगे और एक दूसरे से दो मीटर का फासला रखना होगा, इस दौरान खाने या पीने का पदार्थ परोसा नहीं जाएगा। इससे पहले 2019 में कोपा अमेरिका फाइनल में 60000 दर्शक पहुंचे थे जब ब्राजील ने पेरू को 3-1 से हराया था।

कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना का शानदार रिकॉर्ड रहा है। उसने सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने का कीर्तिमान बनाया है। लेकिन उसकी बदकिस्मती कि वह 1993 के बाद से खिताब नहीं जीत पाया है। वहीं दूसरी तरफ ब्राजील अपनी मेजबानी में आज तक कोपा अमेरिका फाइनल नहीं हारा है। अब रविवार को देखना होगा कि मेसी के लड़ाके नेमार की टीम को क्या चुनौती देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें