फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chelsea Football Club: ब्रिटिश सरकार ने चेल्सी फुटबॉल क्लब को बोएहली को बेचने की मंजूरी दी, चेल्सी को 3.1 अरब डॉलर में बेचा जाएगा 

Thu, 26 May 2022 04:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रूस के यूक्रेन में हमला करने के बाद क्लब को खरीदने के लिए कई दावेदार सामने आए थे और लॉस एंजलिस डॉजर्स के मालिक टॉड बोएहली को चेल्सी का नया मालिक बनने के लिए 1.75 अरब पाउंड (2.2 अरब डॉलर) का निवेश सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन
चेलसी फुटबॉल क्लब - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश सरकार ने रूसी व्यवसायी रोमन अब्रामोविच के चेल्सी फुटबॉल क्लब को टॉड बोएहली को बेचने के फैसले को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार को यह सुनिश्चित करना था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संबंध रखने के लिए प्रतिबंधित अब्रामोविच को इस बिक्री से फायदा नहीं हो रहा है। प्रीमियर लीग की मंजूरी  मिलने के बाद फीफा क्लब विश्व कप और 2021 यूरोपीय चैंपियन चेल्सी को 2.5 अरब पाउंड (3.1 अरब डॉलर) में बेचा जाएगा। मार्च में अब्रामोविच की संपत्ति फ्रीज होने के बाद से चेल्सी सरकारी लाइसेंस पर संचालित हो रहा है जो 31 मई को समाप्त होने वाला है। 
विज्ञापन


रूस के यूक्रेन में हमला करने के बाद क्लब को खरीदने के लिए कई दावेदार सामने आए थे और लॉस एंजलिस डॉजर्स के मालिक टॉड बोएहली को चेल्सी का नया मालिक बनने के लिए 1.75 अरब पाउंड (2.2 अरब डॉलर) का निवेश सुनिश्चित करना था। चेल्सी ने इस महीने की शुरुआत में ही बोएहली, डॉजर्स के दूसरे मालिक मार्क वॉल्टर और स्विस अरबपति हांसहोर्ग विस के संकाय के साथ सौदा करने का निर्णय ले लिया था।

21 ट्रॉफियां जिताने वाली पुरुष टीम पर खर्च हुए 1 अरब डॉलर 
19 साल पहले अब्रामोविच ने चेल्सी को खरीदा था और उनके निवेश के कारण ही यह यूरोपीय फुटबॉल के सबसे सफल क्लबों में से एक बन पाया था। पुरुष टीम को 21 ट्रॉफियां जिताने वाली टीम पर अब तक कुल एक अरब डॉलर खर्च किया गया है। अब्रामोविच ने कहा है कि वह चेल्सी के 1.9 बिलियन डॉलर के लोन को समाप्त करेंगे लेकिन ब्रिटिश सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने इस प्रक्रिया को जटिल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें