ब्राजील में फुटबॉल मैच के लिए सब कुछ रुक सकता है। यह कम उत्पादकता की चिंता किसे है। एक टूर ट्रेवल एजेंसी के दो हजार कर्मचारी हैं जिन्होंने कृत्रिम मैदान बनाकर कर्मचारियों को फुटबॉल भी दे दी है कि खेलो भी और मैच भी देखो पर कार्यालय में ही। मैच के बहाने बाहर मत जाओ ताकि मैचों के दौरान काम का होना सुनिश्चित हो सके। इस कंपनी ने तो 2002 की विजेता टीम के स्टार डेनिलसन का अपने ऑफिस में दौरा भी कराया है। उनके मैनेजर का कहना है कि हमारे क्लाइंट पूरी दुनिया में घूमते हैं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हो सकती है। वो किसी भी समय फोन कर सकते हैं। हम पूरी तरह काम तो नहीं बंद कर सकते।
रेस्टोरेंट बिजनेस की चांदी
एक महीने चलने वाली चैंपियनशिप में कुछ के धंधे चमकेंगे तो कहीं गिरावट भी आएगी। रेस्टोरेंट बिजनेस के लिए तो यह समय ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने का है। रियो स्थित एक बड़े रेस्टोरेंट का कहना है कि सुबह के मैचों के लिए हमारे पास ब्रेकफास्ट के बहुत आर्डर आ रहे हैं। पुलिस का काम भी हल्का हो गया है। एक महीने आपराधिक ग्राफ भी कम हो जाएगा। पेशेवर अपराधी भी इन दिनों मैचों का लुत्फ उठाने में ही बिजी रहेंगे।