फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार बड़े धमाके को तैयार, कोस्टा रिका के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी ब्राजील

Fri, 22 Jun 2018 05:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
neymar
विज्ञापन

ब्राजील की सबसे बड़ी उम्मीद नेमार फिट हैं। वह कोस्टा रिका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में मैदान पर उतरकर टीम को बड़ी जीत दिलाने के लिए तैयार हैं। 26 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी के दम पर ब्राजील न सिर्फ कोस्टा रिका पर बड़ी जीत दर्ज कर नॉकआउट का दावा पुख्ता करना चाहेगा बल्कि ग्रुप ई में शीर्ष पर भी रहना चाहेगा। पांच बार का चैंपियन 1982 से हमेशा अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा है। यही नहीं रिकॉर्ड 21वीं बार विश्व कप में खेल रहा ब्राजील 1938 से लेकर अब तक एक बार को छोड़ हमेशा ग्रुप चरण से आगे बढ़ा है। सिर्फ 1966 में वह ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पहले मैच में स्विट्जरलैंड ने ब्राजील को 1-1 की बराबरी पर रोका था। इस समय ब्राजील अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। अंतिम-16 में पहुंचने के लिए उसे हर हाल में जीत की दरकार है और हरसंभव प्रयास करेगी। हालांकि, पहले मैच में ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार अपना जादू नहीं दिखा पाए थे। दूसरी तरफ कोस्टा रिका को बेशक सर्बिया के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसका डिफेंस उस मैच में शानदार रहा था। ब्राजील के लिए कोस्टा रिका के डिफेंस को भेद पाना चुनौती रहेगा। ब्राजील की टीम संतुलित है और वह इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। 

58 साल से कोस्टा रिका से नहीं हारा है ब्राजील 
ब्राजील की टीम पिछले 58 साल से कोस्टा रिका से नहीं हारी है। इस दौरान दोनों ने नौ मैच खेले और सभी ब्राजील ने जीते। ब्राजील को कोस्टा रिका से एकमात्र हार 1960 में मैत्री मैच में मिली थी। विश्व कप में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों बार ब्राजील ने बाजी मारी है। ब्राजील ने 1990 में 1-0 से और 2002 में 5-2 से जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर

नेमार
रैंकिंग
ब्राजील : 02 
कोस्टा रिका : 23

विश्व कप में ब्राजील 
मैच : 105, जीते : 70, हारे : 17, ड्रॉ : 18, गोल किए : 222, गोल खाए : 103
खिताब : 05

विश्व कप में कोस्टा रिका
मैच : 16, जीते : 05, हारे : 07, ड्रॉ : 04, गोल किए : 17, गोल खाए : 23
खिताब : कोई नहीं 

-03 पिछले विश्व कप (एक ड्रॉ, दो हार) मैचों से जीत नहीं पाई है ब्राजील की टीम जोकि 1978 के बाद उसका सबसे खराब प्रदर्शन है। तब वह चार मैचों से नहीं जीत पाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें