फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्बाप्पे के ऐतिहासिक गोल से फ्रांस की जीत, पेरू फीफा विश्व कप से बाहर होने वाली पहली द. अमेरिकी टीम

Thu, 21 Jun 2018 10:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप 2018 में गुरुवार के दूसरे मुकाबले में फ्रांस ने पेरू को 1-0 से हराया। यह फ्रांस की लगातार दूसरी जीत थी। दूसरी ओर  इस हार के साथ ही पेरू विश्व कप से बाहर होने वाली पहली साउथ अमेरिकन टीम बन गई।

विज्ञापन


एकातेरिनबर्ग स्टेडियम में ग्रुप-सी के इस मुकाबले में दोनों टीम के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। फ्रांस की ओर से म्बाप्पे ने एकमात्र गोल किया। इस गोल के साथ वह फ्रांस की ओर से विश्व कप में गोल मारने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। फ्रांस  के लिए यह गोल मैच के पहले हाफ 34 मिनट में आया। जिसके बाद पेरू पूरे 90 मिनट तक कोई गोल नहीं कर पााय।

विज्ञापन

लाइव कमेंट्री का रोमांच

फाइनल स्कोर: फ्रांस 1- 0 पेरू

इस तरह रेफरी ने फाइनल व्हिसल बजाई। फ्रांस ने विश्व कप 2018 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

90 मिनट का खेल हो चुका है। 4 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया। देखना होगा पेरू क्या कोई कमाल दिखा पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

88 मिनट:
अंतिम क्षणों में पेरू के पास स्कोर बराबर करने का सुनहरा मौका था। फ्री किक में ग्वेरेरो ने फ्रांस की दीवार से के ऊपर से गेंद को गोलपोस्ट में भेजना चाहा, लेकिन फ्रेंच गोलकीपर ने उनकी इस कोशिश को असफल कर दिया।

81 मिनट: पेरू को कॉर्नर मिला,  लेकिन एक बार फिर वह इस मौके को भुना नहीं पाई, गेंद बार के उपर से निकल गई।

79 मिनट: मैदान पर जमकर ड्रामा चलता हुआ। पहले रेफरी ने एडिसन फ्लोरेस को येलो कार्ड थमाया। जबकि फाउल उनके हमवतन एक्विनो ने किया था, अब रेफरी ने अपनी गलती सुधारी।

75 मिनट: पेरू के खिलाफ इतिहास रचते के बाद अब म्बाप्पे मैदान से बाहर हुए। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर डेंबेल मैदान पर।

68 मिनट: पेरू अब लगातार आक्रामण कर रही है। कैरिलो ने 25 गज से शॉट लगाया, पेरू के पास मौका था, लेकिन गेंद बार के उपर से चली गई।

61 मिनट: पेरू का एक और जबरदस्त मूव। एक्विनो ने लक्ष्य पर शॉट लगाया, लेकिन गेंद पोस्ट को छूती हुई बाहर निकल गई।

60 मिनट: पिछले 10 मिनट में पेरू के खेल में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। पेरू के फॉरवर्ड चढ़कर खेल रहे हैं। लगातार मूव बनता हुआ। लग रहा है अगले कुछ मिनटों में स्कोर बराबर हो सकता है।

51 मिनट: पेरू का जबरदस्त मूव बनता हुआ। एक्विनो ने 25 यार्ड से शॉट लगाया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

फ्रांस अपनी बढ़त बरकरार रखना चाहेगा, दूसरी ओर पेरू बराबरी के लिए पूरी ताकत लगा देगा।

46 मिनट: दूसरा हाफ शुरू।

45 मिनट: हाफ टाईम स्कोर: फ्रांस 1- 0 पेरू

 




पहला हाफ होने के कुछ मिनट बचे हैं।


40 मिनट:  अब फ्रांस गेम में जबरदस्त आक्रामक हो चुकी है। ग्रीजमैन, म्बाप्पे, पोग्बा और गेरार्ड लगातार आक्रमण कर रहे हैं।

म्बाप्पे फ्रांस की ओर से फीफा विश्व कप में गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। 1998 में जन्में म्बाप्पे की उम्र 19 साल 183 दिन है। 
 



34 मिनट: म्बाप्पे ने फ्रांस के लिए गोल किया। पेरू डिफेंस लाइन से बड़ी चूक। गेरार्ड ने गेंद पोग्बा को बढ़ाई। पोग्बा से म्बाप्पे । 9 गज से शॉट लगाते हुए म्बाप्पे ने गेंद जाली के अंदर पहुंचाई।

22 मिनट: पेरू के ग्वेरेरो और फ्रांस के खिलाड़ी उममिती आपस में उलझे। ग्वेरेरो को रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया है।

15 मिनट: मैच का पहला येलो कार्ड फ्रांस के खिलाड़ी मातुइदी को।

12 मिनट: पोग्बा के पास मौका था, उन्होंने 25 गज से क्रॉस शॉट लगाया, लेकिन गेंद गोलकीपर के काफी करीब बाउंस हुई और कुछ इंच से बाहर निकल गई।

6 मिनट: अब तक के मैच में पेरू का दबदबा। बॉल पोजिशन भी उन्हीं के पक्ष में। फ्रांस मानो बंधी हुई लग रही है।

8:30- किक ऑफ के साथ ही मैच शुरू हुआ।

8: 20- दोनों टीम मैदान पर पहुंच चुकी है। अब बारी-बारी दोनों देश के राष्ट्रगान शुरू होंगे।

पेरू शुरुआती एकादश : गलीसे, रोड्रगेज, ट्राकुओ, रामोस, एडविनकुला, कुएवा, योतून, एक्विनो, पाओलो ग्वेरेरो, आंद्रे कारिलो, एडिसन फ्लोरेस।
फ्रांस शुरुआती एकादश : लॉरिस, पवार्ड, वरान, उमतिति, हर्नांडेज, पॉल पोग्बा, कांटे, मतुईडी, ग्रीजमैन, गेरार्ड, म्बाप्पे।


 





नमस्कार अमर उजाला में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें