फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा: जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर गर्ड मुलर का निधन, बायर्न म्युनिक ने जताया शोक

Sun, 15 Aug 2021 06:01 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर गर्ड मुलर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बायर्न म्यूनिख के स्टार खिलाड़ी ने 75 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
गर्ड मुलर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर गर्ड मुलर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बायर्न म्यूनिख के स्टार खिलाड़ी ने 75 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। बायर्न ने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, 'आज बायर्न म्यूनिख शोक में हैं। जर्मनी के चैंपियन और उनके तमाम फैन उनके जाने से दुखी हैं। रविवार सुबह उनका निधन हो गया।’ 

विज्ञापन


क्लब ने अपने बयान में लिखा, ‘मुलर ने बायर्न म्यूनिख और जर्मनी के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। उन्होंने हमारे क्लब के लिए 607 मैचों में 566 गोल दागे थे। वह आज तक बुदेंसलीगा में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। वह सात बार सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी रहे। वहीं जर्मनी के लिए उन्होंने 62 मुकाबलों में 68 गोल दागे।’
 

गौरतलब है कि मुलर के दम पर जर्मनी ने 1974 में विश्व कप जीता था। विश्व कप और यूरोपियन चैंपियनशिप विजेता मुलर को साल 2015 में अलजाइमर की बीमारी हुई थी। इसके बाद से ही वह अपना इलाज करवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें