फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल की हैट्रिक ने दिलाई मैड्रिड को आसान जीत

Mon, 02 Dec 2013 05:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश खिलाड़ी गेराथ बेल की शानदार हैट्रिक से रियल मैड्रिड ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में वेलाडोलिड को 4-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


हालांकि रियल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण मैदान से बाहर चले गए लेकिन बेल ने उनकी कमी का फायदा विपक्षी टीम को उठाने को कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन


चोट के कारण रोनाल्डो लगातार दूसरे मैच में खेलने नहीं उतरे।

ला लीगा में हैट्रिक जड़ने वाले बेल दूसरे खिलाड़ी हैं। दुनिया के सबसे मंहगे खिलाड़ी बेल के पिछले सात मैचों में कुल आठ गोल हो गए हैं।

बेल ने मैच के 32वें, 64वें मिनट और 89वें मिनट कुल तीन जबकि करीम बेनजेमा ने 36वें मिनट में रियल मैड्रिड के लिए एक गोल किया। मैच के बाद बेल ने कहा कि रोनाल्डो के मैदान से हटने के बावजूद उन्होंने खुद को ऊपर कोई दबाव महसूस नहीं किया।
विज्ञापन


इस जीत से मैड्रिड की लीग में यह लगातार पांचवीं जीत है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें