फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

African Cup: सेनेगल ने 65 साल में पहली बार जीता अफ्रीकन कप, हार पर रोने लगे मिस्र के सालाह

Mon, 07 Feb 2022 08:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महत्वपूर्ण पेनाल्टी किक भुनाने के बाद माने ने खुशी से दौड़ लगाई लेकिन जीत के बाद वह अपने क्लब के दोस्त और प्रतिद्वंद्वी मिस्र टीम के सालाह को सांत्वना भी देते नजर आए जो हार के बाद जर्सी से मुंह ढककर रोने लगे थे।
विज्ञापन
अफ्रीकन कप जीतने के बाद सेनेगल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेनेगल और मिस्र के बीच अफ्रीकन कप के फाइनल में निगाह सैडियो माने और मोहम्मद सालाह पर थी। लिवरपुल के दोनों स्टार अपनी-अपनी टीमों के लिए मैदान में थे और बाजी मारी सैडियो की टीम सेनेगल ने जिसने मिस्र को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के 65 साल के इतिहास में पहली बार खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन


निर्धारित और अतिरिक्त समय तक गोलरहित बराबरी के बाद शूटआउट का सहारा लिया गया था। सात बार चैंपियन रहे मिस्र ने शूटआउट में दो पेनाल्टी गंवाई। 2002 और 2019 में भी सेनेगल फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थ।  

सैडियो ने भुनाई अहम पेनाल्टी
सैडियो ने महत्वपूर्ण पेनाल्टी भुनाने में मदद की जबकि पहले निर्धारित समय में उन्होंने मौका गंवाया भी था। जब सातवें मिनट में मिस्र के खिलाड़ी ने बॉक्स में गलती की थी और सैडियो माने के प्रयास को मिस्र के गोलकीपर मोहम्मद अबोयू गाबाल ने बचा लिया था। ओलेम्बे स्टेडियम में यह टूर्नामेंट हुुआ। यह वही स्टेडियम है जिसमें 24 जनवरी को कैमरून और कोमरोस के बीच मुकाबले के दौरान भगदड़ के दौरान आठ लोग मर गए थे और 38 घायल हो गए थे।
विज्ञापन


सालाह

हार के बाद रोने लगे सालाह
महत्वपूर्ण पेनाल्टी किक भुनाने के बाद माने ने खुशी से दौड़ लगाई लेकिन जीत के बाद वह अपने क्लब के दोस्त और प्रतिद्वंद्वी मिस्र टीम के सालाह को सांत्वना भी देते नजर आए जो हार के बाद जर्सी से मुंह ढककर रोने लगे थे। सालाह बिल्कुल ऑफ कलर दिखे। उन्होंने गोल पर दो निशाने साधे लेकिन वह सटीक नहीं थे। 

सालाह का यह अफ्रीकन में दूसरा फाइनल था लेकिन वह देश को खिताब नहीं जिता पाए। इससे पहले 2017 के फाइनल में मिस्र को कैमरून ने हराया था। मिस्र की टीम अपने कोच कार्लोस कुईरोज के बिना उतरी थी जिन्हें सेमीफाइनल में रेफरी से बहस पर एक मैच के लिए बाहर कर दिया गया था। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर मैच देखा।

सेनेगल में खिताबी जीत पर छुट्टी घोषित
डकार। अफ्रीकन कप में खिताबी जीत के बाद सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल ने एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी है। मैकी ने अपने कोमरोस का दौरा भी रद्द कर दिया ताकि अपने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर सकें। सेनेगल ने पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने  दो बार फाइनल गंवाया था। 2002 में कैमरून के हाथों शूटआउट में और 2019 में जब उन्हें अल्जीरिया ने हराया था।
विज्ञापन


सेनेगल के स्टार फुटबॉलर इडोआर्ड मेंडी ने कहा कि हमें अपने प्रदर्शन पर नाज है। हम पहली बार खिताब जीते हैं। हमने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। हमने एक टीम और देश के रूप में जीत हासिल की है। नॉकआउट दौर में मिस्र के तीन मैच अतिरिक्त समय तक गए। इनमें भी दो का फैसला पेनाल्टी शूटआउट में हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें