फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली की विश्व विजेता टीम के सदस्य डि रोसी ने लिया फुटबॉल से संन्यास

Tue, 07 Jan 2020 08:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Daniele De Rossi - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इटली के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डेनियल डि रोसी ने अर्जेंटीना की दिग्गज टीम बोका जूनियर से जुड़ने के छह महीने के भीतर फुटबॉल से संन्यास ले लिया। डि रोसी ब्यूनर्स आयर्स स्थित टीम की ओर से सिर्फ सात मैचों में खेले और एक गोल किया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक कारणों से उन्हें स्वदेश लौटना होगा।

विज्ञापन


वह इटली की ओर से 2004 से 2017 के बीच 117 मैच खेले और इस दौरान 2006 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे। इटली और रोमा के 36 साल के पूर्व मिडफील्डर डि रोसी ने कहा कि मुझे घर जाना होगा। मैं बोका और फुटबॉल को छोड़ रहा हूं।

अर्जेंटीना में रहने के दौरान डि रोसी को कई चोटों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवार और अपनी बेटी के करीब रहने की जरूरत महसूस हुई। डि रोसी 18 साल तक रोमा की ओर से खेले। पिछले सत्र के अंत में वह क्लब से अलग हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें