फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Francesco Camarda: 15 साल के कैमार्डा सिरी ए में खेलने वाले सबसे युवा फुटबालर बने, विजडम एमी का रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 27 Nov 2023 09:38 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मिलान

सार

कैमार्डा शनिवार को जब मिलान की फियोरेंटीना पर 1-0 की जीत के दौरान 83वें मिनट में मैदान पर उतरे तो उनकी उम्र 15 साल, दो महीने और 16 दिन थी।
विज्ञापन
फ्रांसेस्को कैमार्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसी मिलान के 15 वर्षीय फॉरवर्ड फ्रांसेस्को कैमार्डा इटली की फुटबॉल लीग सेरी ए में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। कैमार्डा शनिवार को जब मिलान की फियोरेंटीना पर 1-0 की जीत के दौरान 83वें मिनट में मैदान पर उतरे तो उनकी उम्र 15 साल, दो महीने और 16 दिन थी। इटली की लीग में इससे पहले सबसे कम उम्र में पदार्पण करने का रिकॉर्ड विजडम एमी के नाम पर था, जो 2021 में बोलोग्ना के लिए पदार्पण करते समय 15 वर्ष, 274 दिन के थे। 
विज्ञापन


कैमार्डा का जन्म 2008 में हुआ था। उन्हें लुका जोविच की जगह मैदान में उतारा गया था। वह इटालियन फुटबाल के नए गोल्डन बॉय हो सकते हैं। उन्होंने यूथ स्तर पर 13 मैचों में सात गोल किए हैं। वह अकादमी में अपनी अवधि के दौरान फाइव ए साइड, सेवन ए साइड और ऐट ए साइड मैचों में लगभग 400 गोल कर चुके हैं। ब्राजील के पूर्व धुरंधर रोनाल्डो नजारियो उनके आदर्श रहे हैं। कैमार्डा ने साल की शुरुआत में कहा था कि रोनाल्डो के उनके पिता भी बड़े फैन थे और उन्होंने भी उनके काफी वीडियो देखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें