फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: अंडर-17 महिला फुटबॉल में भारत को चिली से मिली 1-3 से हार, इटली से भी हारी थी टीम इंडिया

Sat, 25 Jun 2022 11:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एक्विलेया (इटली)

सार

धीमी शुरुआत के बावजूद भारत को डिफेंडर नाकेता के प्रयास से बढ़त हासिल करने का मौका मिला, लेकिन उनकी फ्री-किक पर चिली ने गोल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
भारत बनाम चिली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम बेहतर प्रदर्शन के बावजूद यहां चार देशों के टूर्नामेंट के दूसरे मैच में चिली से 1-3 से हार गई। शुरुआती मैच में भारतीय टीम को इटली की टीम से 0-7 से हार मिली थी।  
विज्ञापन


धीमी शुरुआत के बावजूद भारत को डिफेंडर नाकेता के प्रयास से बढ़त हासिल करने का मौका मिला, लेकिन उनकी फ्री-किक पर चिली ने गोल नहीं होने दिया। कैटरीन रामोस ने 11वें मिनट में चिली की तरफ से पहला गोल किया जबकि मैटी ने 19वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। चिली मध्यांतर तक 2-0 से आगे था।

भारत दूसरे हॉफ में वापसी के लिए बेताब दिखा और नेहा के पास पर काजोल गोल करने में सफल रही। चिली की अंबर रोलिनो ने हालांकि 67वें मिनट में अपनी टीम के लिए तीसरा गोल करके भारत की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें