फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पहले रग्बी सुपरस्टार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के महान रग्बी खिलाड़ी जोनाह लोमू की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड के जोनाह लोमू सिर्फ 40 साल की उम्र में ये दुनिया छोड़कर चले गए। लोमू के पारिवारिक प्रवक्ता जॉन मैथ्यू ने न्यूजीलैंड टेलीविजन पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा की लोमू की मौत पूरी तरह से अप्रत्याशित है। रग्बी विश्व कप में समय बिताने के बाद मंगलवार को ही वह ब्रिटेन से वापस लौटे थे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने कहा कि सारे देश की संवेदना इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है।

न्यूजीलैंड रग्बी के मुख्य कार्यकारी स्टीव ट्यू ने कहा कि जोनाह इस खेल के दिग्गज थे और देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अपने फैंन्स के चहेते थे। उन्होंने कहा कि इस दुख को शब्दों में बांधना कठिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोमू दुनिया के पहले रग्बी सुपर स्टार थे

उधर न्यूजीलैंड के खेल मंत्री जोनाथन कोलेमैन ने बताया कि लोमू दुनिया के पहले रग्बी सुपर स्टार थे। जोनाह ने न्यूज़ीलैंड के लिए 1994 से लेकर 2002 तक 63 मैंच में 37 ट्राइज हासिल किए।

वर्ष 1996 में जोनाह की गंभीर किडनी के बारे में पता चला था। इस बीमारी ने उन्हें खेल छोड़ने पर मजबूर किया। 2004 में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई, लेकिन वर्ष 2011 में उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया। जोनाह अपने परिवार में पत्नी नादेने और दो बेटों को छोड़ गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें