फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासनगर को बड़े अंतर से हरा देहरादून ब्लू बना चैंपियन

Wed, 18 Nov 2015 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून ब्लू ने विकासनगर की टीम को 75 रनों से हराकर उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट जीत लिया है। मंगलवार को द इंडियन पब्लिक स्कूल के मैदान में खेले गए फाइनल में देहरादून ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में 207 रन बनाए। जवाब में विकासनगर की पूरी टीम 34.3 ओवर 132 रन में ही ढेर हो गई।
विज्ञापन


देहरादून ब्लू के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे विकासनगर के खिलाड़ी क्रीज पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। फाइनल मैच में विकास परासर को मैन ऑफ द मैच और डेनियल को प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिप का खिताब मिला। मैच के समापन पर मुख्य अतिथि डेंटिस्ट डॉ. शोभित दुर्गा ने पुरस्कार बांटे।

इस मौके पर यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य, इंडियन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एके सिंह, तरुण कुमर, सन्नी राणा, अमन शर्मा, रोहन आर्य, सन्नी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीसीए ने उत्तराखंड पुलिस को हराया

दून कम्बाइंड क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में टीसीए ने उत्तराखंड पुलिस की टीम को 53 रनों से हरा दिया।

मंगलवार को रेंजर्स ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीसीए की टीम ने 35 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 255 रन बनाए। पुछल्ले बल्लेबाजों के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत टीसीए बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। स्कोर का पीछा करने उतरी पुलिस की टीम 28.2 ओवर में 202 रन पर ही सिमट गई।

उद्घाटन मुकाबले के दौरान दर्जाधारी राजेंद्र शाह, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पीसी वर्मा, उपाध्यक्ष अमित कपूर, आयोजन सचिव देवेंद्र सती, राजेश शर्मा, आशीष पंवार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें