फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: आयरलैंड के खिलाफ जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी भारतीय टीम, हरमनप्रीत और हार्दिक पर रहेगी नजर

Thu, 20 Feb 2025 04:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

भारतीय टीम हालांकि जर्मनी के खिलाफ 1–4 से हार गई लेकिन अगले मैच में वह विश्व में चौथे नंबर की टीम को 1–0 से पराजित करने में सफल रही। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने चोट से उबरने के बाद वापसी की थी। लेकिन विश्व में पांचवें नंबर की भारतीय टीम विश्व में दसवें नंबर की आयरलैंड की टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम शुक्रवार को यहां एफआईएच प्रो लीग में जब आयरलैंड का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखना और पेनल्टी कॉर्नर को भुनाना होगा। पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक उतार चढ़ाव वाला रहा है। उसे टूर्नामेंट के शुरू में स्पेन से 1–3 हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उसने इसी टीम को अगले मैच में 2–0 से पराजित करके अच्छी वापसी की थी।
विज्ञापन

भारतीय टीम हालांकि जर्मनी के खिलाफ 1–4 से हार गई लेकिन अगले मैच में वह विश्व में चौथे नंबर की टीम को 1–0 से पराजित करने में सफल रही। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और हार्दिक सिंह ने चोट से उबरने के बाद वापसी की थी। लेकिन विश्व में पांचवें नंबर की भारतीय टीम विश्व में दसवें नंबर की आयरलैंड की टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबद्ध है। कप्तान हरमनप्रीत का मानना है कि टीम को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, आगामी मैच हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हम इन मैच में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश करेंगे। प्रत्येक मैच में सुधार की गुंजाइश होती है। हम जानते हैं कि आयरलैंड हमारे सामने कड़ी चुनौती पेश करेगा। भले ही उनकी टीम रैंकिंग में हमसे पीछे है लेकिन उसकी टीम कभी हार नहीं मानती और अपने प्रदर्शन से विरोधी टीम को हैरानी में डाल सकती है। इसलिए हम उन्हें कमजोर करके नहीं आंक सकते हैं।
विज्ञापन

पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल पाना भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है और हरमनप्रीत ने भी इस बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, हमारा मुख्य ध्यान पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलना होगा। हमें इसमें सुधार करना होगा क्योंकि यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम संघर्ष कर रहे हैं। हमने मौके बनाए हैं लेकिन हमें उन्हें भुनाने के लिए बेहतर खेल दिखाना होगा। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के चार मैच में अभी तक 14 पेनल्टी कार्नर हासिल किए हैं लेकिन वह इनमें से एक को भी गोल में नहीं बदल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें