फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: फाइनल में होगी मेसी-रोनाल्डो की टक्कर? ऐसे समीकरण बने तो अर्जेंटीना-पुर्तगाल की भिड़ंत तय

Wed, 07 Dec 2022 05:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व कप में जैसे-जैसे अर्जेंटीना और पुर्तगाल की टीमें आगे बढ़ रही हैं, प्रशंसकों के मन में मेसी-रोनाल्डो के बीच संभावित मुकाबले की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें लग रहा है कि फाइनल में अर्जेंटीना के सामने पुर्तगाल की टीम होगी।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप में प्री-क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हो गए हैं। आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। अर्जेंटीना, नीदरलैंड, क्रोएशिया, ब्राजील, इंग्लैंड, फ्रांस, मोरक्को और पुर्तगाल की टीमें आगे बढ़ गई हैं। अर्जेंटीना की निगाहें तीसरी बार विश्व कप खिताब पर लगी हैं। वहीं, पुर्तगाल पहली बार फाइनल में जगह बनाने के लिए लड़ रहा है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1966 और 2006 में आया था, तब टीम क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


जैसे-जैसे अर्जेंटीना और पुर्तगाल की टीमें आगे बढ़ रही हैं, प्रशंसकों के मन में मेसी-रोनाल्डो के बीच संभावित मुकाबले की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें लग रहा है कि फाइनल में अर्जेंटीना के सामने पुर्तगाल की टीम होगी। ऐसे में दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी मेसी और रोनाल्डो फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं। अब यह कैसे संभव है, उस बारे में हम आपको सवालों के जरिए यहां बता रहे हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
पुर्तगाल की टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई किया?
पुर्तगाल ने घाना के खिलाफ 3-2 से जीत के साथ टूर्नामेंट की प्रभावशाली शुरुआत की। फिर उसने उरुग्वे को 2-0 से हराया। दक्षिण कोरिया के खिलाफ 1-2 से हारने के बावजूद उसने छह अंकों के साथ अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई किया।

प्री-क्वार्टर फाइनल तक कैसे पहुंची अर्जेंटीना की टीम?
अपने शुरुआती मैच में सऊदी अरब के खिलाफ 1-2 की चौंकाने वाली हार के बाद लियोनेल मेस्सी की टीम ने वापसी की। उसने मैक्सिको और पोलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। मैक्सिको को 2-0 और पोलैंड को 2-0 से हराया। अर्जेंटीना छह अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा और प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।

लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना और पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल में कैसे पहुंची?
अर्जेंटीना ने प्री-क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। इस मैच में उसके लिए लियोनल मेसी ने शानदार गोल किया। वहीं, पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड के खिलाफ 6-1 की बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में रोनाल्डो गोल नहीं कर सके। वह पुर्तगाल के लिए अब तक नॉकआउट में गोल नहीं दाग सके हैं।

पुर्तगाल और अर्जेंटीना को क्वार्टर फाइनल में किसके खिलाफ खेलना है?
पुर्तगाल का सामना अफ्रीकी टीम मोरक्को से होगा। मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराकर उलटफेर किया है। वहीं, अर्जेंटीना की टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। नीदरलैंड ने अमेरिका को 3-1 से हराया था।

मेसी और रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
सेमीफाइनल में पुर्तगाल और अर्जेंटीना के सामने कौन-सी टीम हो सकती है?
पुर्तगाल अगर सेमीफाइनल में पहुंचता है तो उसका सामना इंग्लैंड या गत चैंपियन फ्रांस से होगा। वहीं, अर्जेंटीना की टीम सेमीफाइनल में क्रोएशिया या ब्राजील के खिलाफ खेल सकती है।
विज्ञापन

क्या मेसी-रोनाल्डो में हो सकता है फाइनल मैच?
अगर अर्जेंटीना सेमीफाइनल में ब्राजील या क्रोएशिया के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो वह फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, फ्रांस या इंग्लैंड को हराने की स्थिति में पुर्तगाल भी खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएगा। ऐसे में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच टक्कर हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें