फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durand Cup: मैच रद्द होने से भड़के फुटबॉल प्रेमी, सॉल्टलेक स्टेडियम के बाहर हंगामा, कोलकाता पुलिस का लाठीचार्ज

Sun, 18 Aug 2024 09:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दरअसल, स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस अधिकारियों और आयोजकों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच साल्टलेक में रविवार को होने वाले डूरंड कप फुटबाल टूर्नामेंट के मैच शनिवार को रद्द कर दिया गया। इसके बावजूद समर्थकों ने स्टेडियम के बाहर पहुंचकर हंगामा किया जिसपर पुलिस ने उन्हें शांत करने के लिए लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन


दरअसल, स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के बाद शहर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते पुलिस अधिकारियों और आयोजकों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था। डूरंड कप कमेटी की ओर से कहा गया कि ग्रुप ए में मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के विवेकानंद युवा भारती स्टेडियम में 18 अगस्त को होने वाले मैच को रद्द किया गया है।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा मोहन बागान
मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल गया। एक अंक की मदद से मोहन बागान ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। विधाननगर कमिश्नरेट का दावा है कि समर्थकों के विरोध जुलूस में बड़े शोर-शराबे का खतरा हो सकता था, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में इनके समर्थक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और समर्थकों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

कल्याण चौबे ने किया मैच रद्द करने का विरोध
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कहा कि मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के बीच रविवार को होने वाला डूरंड कप मैच रद्द नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा - आज ईस्ट बंगाल और मोहन बागान के बीच सीजन का पहला डर्बी मैच होना था और इस मैच को देखने आए समर्थकों को गिरफ्तार करने के लिए जितने पुलिसकर्मी यहां तैनात किए गए हैं, अगर उनमें से आधे भी तैनात होते तो यह मैच आज हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें