मुंबई में रविवार (15 जनवरी) को दिव्यांग और सीनियर सिटीजन मैराथन का आयोजन हुआ। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय क़ानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिव्यांग टाटा मैराथन को झंडी दिखाई। वहीं, राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाटा मुंबई मैराथन 'सीनियर सिटीजन रन' को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे।