फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davis Cup: रामकुमार बोले- डेविस कप में डेनमार्क के खिलाफ मिलेगा ग्रासकोर्ट का लाभ, प्रतिद्वंद्वी को हल्के में न लेने से चेताया 

Wed, 02 Mar 2022 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एकल में भारतीयों में सर्वाधिक रैंकिंग वाले खिलाड़ी रामनाथन ने कहा, ‘डेविस कप में रैंकिंग मायने नहीं रखती। उनकी टीम बहुत अच्छी है। (फ्रेडरिक) नीलसन इतने वर्षों से खेल रहे हैं।
विज्ञापन
रामकुमार रामनाथन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन का मानना है कि दिल्ली जिमखाना क्लब के ‘ग्रास कोर्ट’ में भारत शुक्रवार से डेनमार्क  के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में थोड़ा फायदे में रहेगा लेकिन उन्होंने अपनी टीम को मेहमान टीम को हल्के से नहीं लेने के प्रति भी सचेत किया। डेनमार्क के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी होल्गर रून पिछले महीने इस मुकाबले से हट गए थे तथा उसका कोई भी अन्य खिलाड़ी एटीपी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 200 में शामिल नहीं है। 
विज्ञापन


एकल में भारतीयों में सर्वाधिक रैंकिंग वाले खिलाड़ी रामनाथन ने कहा, ‘डेविस कप में रैंकिंग मायने नहीं रखती। उनकी टीम बहुत अच्छी है। (फ्रेडरिक) नीलसन इतने वर्षों से खेल रहे हैं। वह कप्तान हैं और भले ही अभी 700वीं रैंकिंग पर हैं लेकिन बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें खेलते देखा है।’

उन्होंने कहा, ‘माइकल टॉरपेगार्ड पिछले कुछ वर्षों से खेल रहे हैं। उन्होंने अमेरिका में कॉलेज से इतर अच्छा प्रदर्शन किया है। वह मुश्किल खिलाड़ी हैं। हम अब भी फायदे की स्थिति में हैं लेकिन उन्हें कम करके नहीं आंक सकते। यह अच्छा मुकाबला होगा।’ 
विज्ञापन


रामकुमार ने कहा, ‘हम घास पर खेल रहे हैं। हम परिस्थितियों को अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम की तुलना में बेहतर जानते हैं। इससे हम थोड़ा फायदे की स्थिति में है। हम यहां पहले आ गये थे और कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। कोर्ट अच्छा दिख रहा है और इसलिए मैं इस मुकाबले को लेकर उत्साहित हूं।’

16 साल बाद ग्रासकोर्ट पर मेजबानी 
पांच दशक के बाद डेविस कप के मुकाबले दिल्ली जिमखाना क्लब में होंगे। भारत जुलाई 2016 के बाद पहली बार ग्रास कोर्ट पर किसी मुकाबले की मेजबानी करेगा। उसने 2016 में चंडीगढ़ में कोरिया को 4-1 से हराया था, लेकिन फरवरी 2019 में इटली में उसी तरह के कोर्ट पर वह 1-3 से हार गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें