फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: जोकोविच ने छोड़ा कोच मारियन वाज्दा का साथ, 15 साल तक सर्बियाई खिलाड़ी को ट्रेन किया

Wed, 02 Mar 2022 07:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जोकोविच वाज्दा के साथ तब से ट्रेनिंग कर रहे हैं, जब वह एक टीनएजर थे। जोकोविच वाज्दा के साथ 2006 में जुड़े थे। हालांकि, बीच में 2017 में एक साल के लिए दोनों अलग हुए थे।
विज्ञापन
मारियन वाज्दा और नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में विश्व नंबर एक का ताज गंवाने वाले सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपने कोच मारियन वाज्दा का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच ने बताया कि पिछले साल एटीपी फाइनल्स के बाद ही उन्होंने वाज्दा से अलग होने का फैसला ले लिया था। 
विज्ञापन


जोकोविच वाज्दा के साथ तब से ट्रेनिंग कर रहे हैं, जब वह एक टीनएजर थे। जोकोविच वाज्दा के साथ 2006 में जुड़े थे। हालांकि, बीच में 2017 में एक साल के लिए दोनों अलग हुए थे। इसके बाद 2018 में दोनों फिर एक साथ काम करने लगे थे। जोकोविच ने कहा- हमने एक साथ कुछ अविश्वसनीय कार्य किए। मैं इस दोस्ती और उनके डेडिकेशन के लिए आभारी हूं। उन्होंने मेरा 15 साल तक साथ निभाया।

जोकोविच और वाज्दा पिछले साल नवंबर में ट्यूरिन में हुए टूर फाइनल्स के बाद ही अलग हो गए थे। इसके बाद वह जोकोविच के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान मेलबर्न में भी नहीं दिखे थे। हालांकि, तब जोकोविच को भी वैक्सीन और वीजा विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन नहीं खेलने दिया गया था। हाल ही में जोकोविच को रूस के डेनिल मेदवेदेव के हाथों नंबर-एक का ताज भी गंवाना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, वाज्दा ने कहा-  जोकोविच के साथ मेरा समय शानदार गुजरा। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने जोकोविच का ट्रांसफॉर्मेशन देखा और वह एक साधारण खिलाड़ी से विश्व विजेता बने। मैं उनके साथ अपने समय को गर्व के साथ देखूंगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें