फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Candidates: साइप्रस शतरंज महासंघ ने कोनेरू हम्पी के फैसले पर उठाए सवाल, आयोजकों के अनादर का लगाया आरोप

Tue, 24 Mar 2026 10:01 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साइप्रस शतरंज महासंघ के अध्यक्ष क्रिटन टोर्नारिटिस ने भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी की आलोचना की है। हम्पी ने पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था।
विज्ञापन
कोनेरू हम्पी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइप्रस शतरंज महासंघ (सीसीएफ) के प्रमुख क्रिटन टोर्नारिटिस ने भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी के प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने को गलत फैसला करार दिया है। उनका कहना है कि इस तरह के फैसले से निराधार चिंताएं फैलती हैं तथा यह खिलाड़ियों और आयोजकों दोनों के प्रति अनादर को दर्शाता है। सीसीएफ के अध्यक्ष टोर्नारिटिस ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं के कारण कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से हटने के लिए भारत की दो बार के विश्व रैपिड चैंपियन हम्पी की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस तरह के फैसले खेल को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


हम्पी ने सुरक्षा का दिया था हवाला
हम्पी ने खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिताओं का हवाला देते हुए 28 मार्च से शुरू होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। साइप्रस उस अस्थिर क्षेत्र के निकट है जहां ईरान तथा अमेरिका और इज़राइल के बीच तनाव बढ़ गया है।

टोर्नारिटिस ने एक्स पर लिखा, साइप्रस शतरंज महासंघ के अध्यक्ष के रूप में मैं कोनेरू हम्पी के साइप्रस को असुरक्षित बताते हुए नाम वापस लेने के फैसले से बेहद निराश हूं। महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 दुनिया की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक है। यह सरासर गलत है। निराधार चिंताओं को फैलाना खेल को नुकसान पहुंचाता है और यह इसमें शामिल आयोजकों और खिलाड़ियों के प्रति अनादर को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें