पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाली एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण स्थगित कर दी गई है। यह चैंपियनशिप 14 से 18 अप्रैल के बीच होनी थी। एक अधिकारी ने बताया, एशियाई स्क्वाश महासंघ ने हमें बताया कि संघर्ष के कारण क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए इस समय यह टूर्नामेंट करा पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालात सुधरने पर पाकिस्तानी स्क्वाश महासंघ सितंबर में इसे करा सकता है। यह पूछने पर कि क्या भारतीय स्क्वाश महासंघ ने टीम भेजने पर मंजूरी दी थी, अधिकारी ने कहा कि टीमों की भागीदारी की पुष्टि एशियाई महासंघ देख रहा है।