फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली बंगलोर, धवन हैदराबाद के तो धोनी किसके?

Fri, 05 Dec 2014 03:33 PM IST
योगेश नारायण दीक्षित/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए गुरुवार को जैसे ही सुपर-30 का ऐलान हुआ, आईपीएल टीमों ने अपने खिलाड़ियों के चयन की खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर यूं किया मानो जंग जीत ली हो।
विज्ञापन


आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर अपने कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज वरुण आरोन के चयन पर झूम रही थी तो सनराइजर्स हैदराबाद बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन, तेज गेंदबाजों इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार समेत अपने 6 खिलाड़ियों की सफलता पर फूली नहीं समा रही थीं।

दूसरी ओर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, जहीर खान और हरभजन सिंह जैसे क्रिकेटर खुद टीम से बाहर होने से दुखी थे, वहीं आईपीएल की एक टीम ऐसी भी है जिसके कई खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के संभावित खिलाड़ियों में शामिल किए जाने के बावजूद कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबने खुशी मनाई लेकिन चेन्‍नई की टीम शांत रही

टीम चयन होने के कई घंटे तक चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर अकाउंट पर न कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और न ही फिरकी गेंदबाज आर अश्विन जैसे क्रिकेटरों की चयन की खुशी जताई गई और न ही सुपर-30 पर कोई टिप्पणी हुई।

दरअसल, आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच के लिए गठित मुद्गल समिति ने चेन्नई सुपरकिंग्स के संचालकों पर सवाल खड़े किए थे, तभी से कप्तान समेत उनकी टीम शांत बैठी है। किंग्स की ओर से हफ्ते भर से कोई ट्वीट तक नहीं किया गया।

दूसरी ओर, सुपर-30 के ऐलान के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने विराट कोहली के साथ तेज गेंदबाजों वरुण आरोन और अशोक डिंडा को बधाई देने में देर नहीं की। वहीं मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और अंबाती रायडू के चयन पर खुशियां बांटी तो किंग्स इलेवन पंजाब ने रिद्धिमान साहा और अक्षर पटेल के संग सेलिब्रेट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें