फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत 2015 का वर्ल्ड कप तो आज ही हार गया'

Fri, 05 Dec 2014 01:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी लेकिन उनमें से 9 खिलाड़ियों को टीम में रखा ही नहीं गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने मुंबई में वर्ल्ड कप के लिए गुरुवार को घोषित अपनी 30 संभावित खिलाड़ियों की सूची में वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे चैंपियन खिलाड़ियों को नहीं रखा है। युवराज तो पिछले वर्ल्ड कप में टूर्नामेंट के हीरो चुने गए थे।

इन दोनों के अलावा 2011 का वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले 11 में से 9 खिलाड़ी इस बार टीम में ही नहीं हैं, जिनमें दो तो अपने-अपने कारणों से क्रिकेट नहीं खेल रहे। सचिन तेंदुलकर ने पिछले साल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जबकि पिछला फाइनल खेलने वाले तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर स्पॉट फिक्सिंग के कारण क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन


सहवाग, युवराज के अलावा गौतम गंभीर, जहीर खान और हरभजन सिंह के बाहर किए जाने पर सोशल मीडिया में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। हालांकि यह सभी खिलाड़ी पिछले एक साल से टीम में नहीं थे लेकिन वर्ल्ड कप जैसे अहम टूर्नामेंट को देखते हुए सहवाग और युवराज की वापसी की संभावना मानी जा रही थी।
विज्ञापन

'युवराज के बिना वर्ल्ड कप जीतना मुश्किल'

फेसबुक पर आलोक रंजन शुक्ला लिखते हैं "भुल गए युवराज ही 2011 का वर्ल्ड जीताया था चाहे बल्‍ले से या बॉल से। युवराज ने ही 2011 का वर्ल्ड कप दिलाया था।"

आर्य खान लिखते हैं, "युवराज के बिना जीतना मुश्किल है। 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप भी उसकी वजह से आया था और 2011 का भी। क्या अब भारत जीतेगा 2015 का वर्ल्ड कप।"

रवि गर्ग ने एफबी पर अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा, "सहवाग की आग, युवी का करिश्मा, गंभीर की टिकाऊ पारी, जहीर की रफ्तार और हरभजन की फिरकी के बिना मैच जीतने की कल्पना भी नहीं की जा सकती।"

एक पाठक, "हमने तो वर्ल्ड कप 2015 गंवा दिया। भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन काले दिवस की तरह है।"

एक पाठक का ये बयान पढ़िए, "शाबाश! चयनकर्ताओं बहुत अच्छा 2015 का वर्ल्ड कप भारत 264 फीसदी हारेगा।"

आशीष पाठक ने चयन पर मजाक उड़ाते हुए लिखा, "ग्रुप स्टेज में ही हार जाए तो मजा आ जाए।"

सूरज प्रकाश, "चल इंडिया की लग गई वाट।"

अजय द्विवेदी, "सहवाग, की कमी तो खलेगी,,, युवी बिन कुछ ना उखड़ेगा।"

फेसबुक पर रामकेवल प्रसाद ने नाराजगी जताते हुए सवाल किया, "कमीशन लेते चुनाव होता है क्या?"

प्रिंस राणा भी टीम इंडिया से खुश नहीं हैं, उन्होंने पोस्ट किया, "भारत 2015 का वर्ल्ड कप तो आज ही हार गया।"

आदित्य ने तो यहां तक कह दिया, "अब तो खुद गॉड भी बैटिंग और बॉलिंग करे फिर भी इंडिया ये वर्ल्ड कप नहीं जीतेगी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें