फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: ट्रायल में साक्षी-विनेश की जीत, राष्ट्रमंडल खेल के लिए टिकट कटाया, 28 जुलाई से शुरू हो रहा है बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम 

Tue, 17 May 2022 02:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सोनम ने पिछले कई मुकाबलों में 2016 ओलंपिक कांस्य पदक विजेत को पटखनी दी थी लेकिन ट्रायल में अनुभवी साक्षी ने 8-1 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
साक्षी मलिक और विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक (62 किग्रा) ने राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल में सोमवार को यहां सोनम मलिक को हराकर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की, जबकि अनुभवी विनेश फोगाट (53 किग्रा) ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी अंतिम को हराकर राष्ट्रमंडल खेल की सीट पक्की कर ली।
विज्ञापन


सोनम ने पिछले कई मुकाबलों में 2016 ओलंपिक कांस्य पदक विजेत को पटखनी दी थी लेकिन ट्रायल में अनुभवी साक्षी ने 8-1 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। साक्षी ने इसके बाद फाइनल में मनीषा को 7-1 से हराकर 28 जुलाई से शुरू होने वाले बर्मिंघम खेलों का टिकट पक्का किया। 

आखिरी अंक बनाने पर विजेता बनीं विनेश 
पिछले साल टोक्यो ओलंपिक से संघर्ष कर रही विनेश ने यहां दमदार प्रदर्शन किया। अंतिम के खिलाफ फाइनल में वह 0-3 से पिछड़ रही थीं लेकिन दो अंक के साथ उन्होंने इस फासले को कम किया और इसके बाद एक और अंक बनाया जिससे मुकाबला 3-3 की बराबरी पर था, लेकिन आखिरी अंक बनाने के कारण विनेश विजेता बनीं।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के बाद विनेश के लिए यह पहला बड़ा टूर्नामेंट होगा। ओलंपिक के बाद डब्ल्यूएफआई ने अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया था। वह पिछले साल अगस्त में विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल से हट गई थी और उसके बाद से उसने प्रतिस्पर्धा नहीं की। 

इन खिलाड़ियों ने भी जीते ट्रायल 
अंशु मलिक (57 किग्रा), दिव्या काकरान (68 किग्रा) ने उम्मीदों के मुताबिक अपने ट्रायल जीते। विश्व चैंपियनशिप के दो पदक विजेताओं के बीच फाइनल में अंशु ने सरिता मोर को 2-1 से हराया, जबकि दिव्या ने निशा दहिया के खिलाफ तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की। पूजा गहलोत (50 किग्रा) और पूजा सिहाग (76 किग्रा) ने भी भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की। पुरुषों का ट्रायल मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें