फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Boxing: निखत और मनीषा ने भारत के लिए पक्के किए पदक, सेमीफाइनल में पहुंचीं

Mon, 16 May 2022 06:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक पक्का हो गया है। 25 वर्षीय निखत जरीन ने क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड की चार्ली डेविसन को एकतरफा मुकाबले में हराया। निखत ने चार्ली के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
निखत जरीन - फोटो : twitter@BFI_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक पक्का हो गया है। 25 वर्षीय निखत जरीन ने क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड की चार्ली डेविसन को एकतरफा मुकाबले में हराया। निखत ने चार्ली के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उनकी इस जीत के साथ भारत का एक पदक पक्का हो गया। निखत अपनी प्रतिद्वंदी के खिलाफ पूरे मैच में हावी रहीं और अंत तक दबाव बनाए रखा। वह अब मंगलवार को अगले मुकाबले में उतरेंगी और इस दौरान फाइनल में पहुंचने के लिए जोर लगाएंगी। 

विज्ञापन

 

दिन के अन्य मुकाबले में मनीषा ने भारत के लिए दूसरा पदक पक्का कर दिया। उन्होंने 57 किग्रा भारवर्ग में मोनखोर को 4-1 से हराकर बाहर किया और अपना पदक पक्का किया। अब वह सेमीफाइनल में अपनी ताकत दिखाएंगी।
 

तुर्की के इस्तांबुल में इस बार 12वीं आईबीए महिला विश्न मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इसमें 73 देशों के कुल 310 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।  भारत, कजाकिस्तान, तुर्की और यूक्रेन से सर्वाधिक 12-12 मुक्केबाज यहां पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें