फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: आईओए के आग्रह पर तेजस्विन को राष्ट्रमंडल खेलों की अनुमति, पहले एंट्री हुई थी रद्द

Fri, 22 Jul 2022 11:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेजस्विन को पहले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने भारतीय एथलेटिक्स संघ से तेजस्विन को शामिल करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
तेजस्विन शंकर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले आयोजकों ने विलंब से मिली उनकी एंट्री रद्द कर दी थी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के आग्रह पर राष्ट्रमंडल खेल संघ (सीजीएफ) ने उन्हें बर्मिंघम में हिस्सेदारी करने की अनुमति दे दी है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तेजस्विन को पहले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। वह दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे। हाईकोर्ट ने भारतीय एथलेटिक्स संघ से तेजस्विन को शामिल करने के लिए कहा था।

आईओए के बयान के मुताबिक, ‘‘तेजस्विन शंकर की प्रविष्टि को सीजीएफ द्वारा अनुमोदित किया गया है और इसे डीआरएम के दौरान राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम 2022 के खेल प्रवेश विभाग द्वारा स्वीकार किया गया है।’’ तेजस्विन के अलावा धाविका एमवी जिलना को भी भारतीय दल में शामिल करने की मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


चार गुणा 100 मीटर रिले टीम की इस सदस्य को भारतीय एथलेटिक्स संघ ने पहले 37वें सदस्य के तौर पर टीम में शामिल किया था, लेकिन आईओए ने 36 खिलाड़ियों से अधिक की मंजूरी नहीं दी थी। 

एएफआई के अधिकारियों ने इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया था कि जिलना को सेकर धनलक्ष्मी की जगह टीम में शामिल किया जाएगा। धनलक्ष्मी को 100 मीटर दौड़ के अलावा चार गुणा 100 मीटर रिले टीम में स्पर्धा करनी थी, लेकिन वह डोप जांच में विफल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें