फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ प्रधानमंत्री 20 जुलाई को करेंगे संवाद

Mon, 18 Jul 2022 10:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह बातचीत प्रमुख खेल आयोजनों में भाग लेने से पहले एथलीटों को प्रेरित करने के उनके निरंतर प्रयास का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और भारतीय दल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार यानी 20 जुलाई को राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2022 में भाग लेने जा रहे भारतीय दल के साथ संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस संवाद में एथलीटों के साथ-साथ उनके कोच भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह बातचीत प्रमुख खेल आयोजनों में भाग लेने से पहले एथलीटों को प्रेरित करने के उनके निरंतर प्रयास का एक हिस्सा है। पिछले साल प्रधानमंत्री ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों के दल के साथ-साथ टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले भारतीय पैरा-एथलीटों के दल के साथ भी बातचीत की थी।

विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेल 2022 बर्मिंघम में 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में कुल 215 एथलीट 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेकर राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खेलों में नीरज चोपड़ा, विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, रवि दहिया, पीवी सिंधु और दुती चंद जैसे दिग्गज एथलीट्स पर सभी की नजरें होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें