फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: भारत से हार के बाद छलका पाकिस्तानी खिलाड़ी का दर्द, कहा- हमारे यहां तो अकादमी भी नहीं

Sat, 30 Jul 2022 04:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारत ने बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने उसे 5-0 से रौंद दिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी बैडमिंटन खिलाड़ी माहूर शहजाद का दर्द छलक कर सामने आया है।
विज्ञापन
माहूर शहजाद को पीवी सिंधु ने हराया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में पहले दिन भारत ने पाकिस्तान को छह मैचों में हराया। इसमें एक मुकाबला बॉक्सिंग और पांच मुकाबले बैडमिंटन में हुए। मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत ने उसे 5-0 से रौंद दिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी बैडमिंटन खिलाड़ी माहूर शहजाद का दर्द छलक कर सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत जैसी सुविधाएं हमारे यहां होती तो हम भी बेहतर प्रदर्शन करते।
विज्ञापन


माहूर का सामना दुनिया की दिग्गज खिलाड़ी पीवी सिंधु से हुआ। सिंधु ने उन्हें 21-7, 21-6 से परास्त कर दिया। माहूर ने कहा एक इंटरव्यू में कहा, ''बैडमिंटन में भारत दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में एक है। उन्होंने पिछली बार भी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीता था। सिंधु विश्व चैंपियन रही हैं। हम उनसे सीखते हैं। पाकिस्तान में भारत के स्तर का एक भी बैडमिंटन अकादमी नहीं है।''

माहूर ने आगे कहा, ''हमें खुद ही ट्रेनिंग करना होता है। हमारे यहां खेलों पर किसी का ध्यान नहीं है। हमारे देश के हालात बेहतर नहीं हैं।'' पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों के सामने नहीं टिक पाया।
विज्ञापन


मिक्स्ड टीम इवेंट के पहले मैच में सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पी की जोड़ी ने इरफान भाटी और गजाला सिद्दकी की जोड़ी को 21-9, 21-12 से हराया। इसके बाद पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने मुराद अली को 21-7, 21-12 से हरा दिया। इसके बाद महिला सिंगल्स में पीवी सिंधु ने पाकिस्तान की महूर शहजाद को लगातार गेमों में 21-7, 21-6 से हराकर टीम इंडिया को 3-0 से बढ़त दिलाई।

मेन्स डबल्स में सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी ने पाकिस्तान के मोराद अली और मोहम्मद इरफान की जोड़ी को 21-12, 21-9 से हरा दिया। बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम इवेंट के पांचवें मैच में त्रिषा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद की महिला जोड़ी ने पाकिस्तान की माहूर शहजाद और गजाला सिद्दकी की पाकिस्तानी जोड़ी को 21-4, 21-5 से हरा दिया। गायत्री भारत के पूर्व दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद की बेटी हैं। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप-ए में पाकिस्तान को मिक्स्ड टीम इवेंट में 5-0 से रौंद दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें