फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India vs Ghana Hockey: बर्मिंघम में भारतीय महिला हॉकी टीम ने बरसाए गोल, घाना को पहले मैच में 5-0 से रौंदा

Fri, 29 Jul 2022 08:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारत ने पहले मैच में घाना को भले ही हरा दिया, लेकिन टीम इंडिया को अभी भी कई क्षेत्रों में काम करना है। गोलकीपर सविता पूनिया अगर मजबूती से खड़ी नहीं होती तो घाना की टीम भी चार से ज्यादा गोल कर सकती थी। अगला मुकाबला वेल्स से होना है।
विज्ञापन
गोल करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : Olympic Khel/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार शुरुआत की है। उसने घाना को अपने पहले मैच में 5-0 से रौंद दिया। टीम इंडिया के लिए गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। नेहा गोयल, संगीता कुमारी और सलिमा टेटे ने भी स्कोर किया। अब भारतीय महिला टीम शनिवार (30 जुलाई) को वेल्स के खिलाफ अपने दूसरे ग्रुप मैच में उतरेगी।
विज्ञापन


गुरजीत कौर ने भारत को पहले क्वार्टर में बढ़त दिलाई। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल किया। पहले क्वार्टर में टीम इंडिया सिर्फ एक ही गोल पर पाई। उसने लगातार कई हमले किए, लेकिन घाना की टीम मजबूती से गोलपोस्ट के सामने डटी रही। उसने भारत को एक से ज्यादा गोल दागने से रोके रखा। भारत को दूसरा गोल दूसरे क्वार्टर में मिला।

नेहा ने किया दूसरा गोल
दूसरे क्वार्टर में घाना ने पलटवार करने की कोशिश की। उसने कई हमले किए। भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता पूनिया ने लगातार तीन गोल बचाए। इसी बीच, टीम इंडिया को एक मौका मिला और सफलता मिल गई। भारत ने शानदार काउंटर अटैक किया। गोलपोस्ट के करीब खड़ी नेहा गोयल ने गेंद को गोलपोस्ट की तरफ मारा। गेंद घाना की खिलाड़ी की हॉकी स्टिक से लगकर गोलपोस्ट के अंदर चली गई। भारत को दूसरा गोल मिला और यह नेहा के नाम दर्ज हुआ।

तीसरे क्वार्टर में दो और चौथे में भारत ने किया एक गोल
भारत की संगीता कुमारी ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। उन्होंने घाना की गोलकीपर को चकमा देते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। संगीता के बाद गुरजीत ने भी गोल कर दिया। यह मैच में उनका दूसरा गोल है। भारत के लिए पांचवां गोल सलिमा टेटे ने किया।
विज्ञापन

भारतीय टीम में सुधार की जरूरत
टीम इंडिया को अभी भी कई क्षेत्रों में काम करना है। गोलकीपर सविता पूनिया अगर मजबूती से खड़ी नहीं होती तो घाना की टीम भी चार से ज्यादा गोल कर सकती थी। वहीं, पेनल्टी कॉर्नर में भारतीय खिलाड़ी कमजोर दिखीं। 11 पेनल्टी कॉर्नर में टीम सिर्फ एक ही गोल कर पाई। इस पर भारतीय टीम प्रबंधन को आगे काम करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें