खिलाड़ियों को प्रेरित करना लक्ष्य
खेल मंत्री ने आगे कहा- भारत सरकार एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो सभी खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करे। हम चाहते हैं कि हमारे एथलीट विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित महसूस करें। मांडविया ने पदक विजेताओं को खेल मंत्रालय के 'विकसित भारत राजदूत – युवा कनेक्ट कार्यक्रम' में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया जिसका उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में युवा ऊर्जा को दिशा देना है।