फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chess: शतरंज ओलंपियाड शुरू होने में चार दिन बाकी, परीक्षण प्रतियोगिता में 1414 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Sun, 24 Jul 2022 11:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

शतरंज ओलंपियाड का 44वां टूर्नामेंट शुरू होने में अब जब सिर्फ चार दिन बचे हैं तब तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को चेन्नई में परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शतरंज ओलंपियाड का 44वां टूर्नामेंट शुरू होने में अब जब सिर्फ चार दिन बचे हैं तब तैयारियों का जायजा लेने के लिए रविवार को चेन्नई में परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले शहर में रविवार को ओलंपियाड की विशेष दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें कई हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


एमए सुब्रमण्यम, टीएम अनबरासन और पीके शेखर बाबू जैसे राज्य मंत्री भी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद थे। विभिन्न आयु वर्ग में हुई प्रतियोगिता में एक हजार 414 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने दावा किया कि 1414 खिलाड़ियों के साथ परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन करके नोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल होने का प्रयास किया गया। 

शतरंज ओलंपियाड का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है। ओलंपियाड में 180 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत ओपन और महिला दोनों वर्ग में अपनी तीन-तीन टीम उतारेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां नेहरू इंडोर स्टेडियम में 28 जुलाई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। मुकाबले 29 जुलाई से खेले जाएंगे जो 10 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें