फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: एलोर्डा कप बॉक्सिंग में भारतीय महिला मुक्केबाजों का जलवा, निकहत जरीन समेत चार मुक्केबाज फाइनल में

Thu, 16 May 2024 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अस्ताना।

सार

सोनू को उज्बेकिस्तान के जीदा याराशेवा के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि मंजू को चीन की लियू यैंग के खिलाफ 0-5 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
निकहत जरीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने 52 भार वर्ग में कजाखस्तान की टोमिरिस मिर्जाकुल 5-0 से हराकर एलोर्डा कप बॉक्सिंग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। उनके अलावा मीनाक्षी (48), अनामिका (50), मनीषा (60) ने भी सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


मीनाक्षी ने कजाखस्तान की गुलनाज बुरिबायेवा को और मनीषा ने इसी देश की टांगातार आसेम को 5-0 से हराया। वहीं अनामिका ने कजाखस्तान की ही गुलनार को हराया। गुलनार को तीन चेतावनियों के बाद अयोग्य करार दिया गया। वहीं सोनू (63) और मंजू बांबोरिया (66) को सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य से संतोष करना पड़ा।

सोनू को उज्बेकिस्तान के जीदा याराशेवा के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि मंजू को चीन की लियू यैंग के खिलाफ 0-5 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें