फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: भाविना ने टेबल टेनिस में किया शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, अब इस खिलाड़ी से सामना

Sun, 01 Sep 2024 11:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

भाविना ने अंतिम 16 राउंड के मुकाबले में मार्था को 11-3, 11-6, 11-7 से हरा दिया। गुजरात की 37 वर्षीय खिलाड़ी अब क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन चीन की यिंग झोउ से भिड़ेंगी।
विज्ञापन
भाविना पटेल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भारत की भाविना पटेल ने रविवार को मेक्सिको की मार्था वर्डिन पर 3-0 की जीत के साथ पैरालंपिक में महिला एकल वर्ग 4 टेबल टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भाविना ने अंतिम 16 राउंड के मुकाबले में मार्था को 11-3, 11-6, 11-7 से हरा दिया। गुजरात की 37 वर्षीय खिलाड़ी अब क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन चीन की यिंग झोउ से भिड़ेंगी। चीनी खिलाड़ी ने टोक्यो पैरालंपिक के फाइनल में भाविना को हराया था।
विज्ञापन


वर्ग 4 के खिलाड़ी हाथों और बाजुओं के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर प्रतिस्पर्धा करते हैं। उनकी दुर्बलता रीढ़ की हड्डी के घाव या सेरेब्रल पाल्सी के कारण हो सकती है। भाविना को कम उम्र में पोलियो हो गया था। पैरा टेबल टेनिस की दुनिया में उनका सफर तब शुरू हुआ जब उन्होंने 2009 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। भाविना 2022 पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता और 2022 पैरा एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें