फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: बलराज पंवार हीट में चौथे स्थान पर रहे, रेपेचेज दौर में लेंगे हिस्सा, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

Sat, 27 Jul 2024 01:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

 बलराज ने सात मिनट 7.11 सेकेंड का समय लिया। वह न्यूजीलैंड के थॉमस मैकिनटोश (छह मिनट 55.92 सेकेंड), स्टीफानोस एनतोस्कोस (सात मिनट 1.79 सेकेंड) और अब्देलखालेक एलबाना (सात मिनट 5.06 सेकेंड) से पीछे रहे।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में स्पर्धा की शुरुआत शनिवार से हो गई है और इसमें भारत के एकमात्र रोइंग खिलाड़ी बलराज पुरुष एकल स्पर्धा की पहली हीट रेस में चौथे स्थान पर रहे और अब वह रेपेचेज में हिस्सा लेंगे। प्रत्येक हीट से शीर्ष तीन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रेपेचेज के जरिए बलराज को सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का दूसरा मौका मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

25 वर्षीय बलराज ने सात मिनट 7.11 सेकेंड का समय लिया। वह न्यूजीलैंड के थॉमस मैकिनटोश (छह मिनट 55.92 सेकेंड), स्टीफानोस एनतोस्कोस (सात मिनट 1.79 सेकेंड) और अब्देलखालेक एलबाना (सात मिनट 5.06 सेकेंड) से पीछे रहे। बलराज हालांकि सीधे क्वालीफिकेशन से चूक गए, लेकिन उनके पास रेपेचेज के जरिए दूसरा मौका मिलेगा। बलराज चीन में एशियाई खेलों में चौथे स्थान पर रहे थे और उन्होंने कोरिया में एशियाई तथा ओसियाना ओलंपिक क्वालीफिकेशन रेगाटा में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें