हॉकी मैच के दौरान पनेसर (लाल जर्सी) और क्रिस (सफेद जर्सी)
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इंग्लैंड और कनाडा के बीच मैच में जमकर बवाल हुआ। इंग्लैंड के क्रिस ग्रिफ्फिथ और कनाडा के बलराज पनेसर आपस में भिड़ गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर झड़प हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे की जर्सी भी खींची। बाकी खिलाड़ियों और मैच रेफरी ने दोनों को अलग कराया। इसके बाद रेफरी ने दोनों को कार्ड भी दिखाए। इंग्लैंड के लिए यह मैच बेहद अहम था। अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचने के लिए इंग्लैंड को यह मैच बड़े अंतर से जीतना था। वहीं, कनाडा की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी। ऐसे में कनाडा की टीम सिर्फ अनुभव के लिए खेल रही थी।
हालांकि, इंग्लैंड ने यह मैच 11-2 के अंतर से जीता और अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से और भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।