फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उबेर कप : अदिति भट व तस्नीम मीर के दम पर महिला बेडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची, स्कॉटलैंड को 4-1 से हराया

Wed, 13 Oct 2021 07:48 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आरहस (डेनमार्क)

सार

भारत स्कॉटलैंड को 4-1 से हराने के बाद दो मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम बुधवार को थाईलैंड की मजबूत टीम से भिड़ेगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदिति भट और तस्नीम मीर के दम पर भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने स्कॉटलैंड को 4-1 से हराकर उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत दो मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर है। मालविका बंसोड़ को पहले मुकाबले में क्रिस्टी गिलमोर से 13-21, 9-21 से शिकस्त मिली।

विज्ञापन


अदिति ने दूसरे मैच में राशेल सुगडेन को 21-14, 21-8 से हराकर भारत को बराबरी दिलाई। तनीषा क्रिस्टो और रितुपर्णा पांडा की जोड़ी ने जूली मैकपर्सन और कायरा टोरेंस को 21-11, 21-8 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। तस्नीम ने लॉरेन मिडलटन को एकतरफा मुकाबले में 21-15, 21-6 से हराकर भारत की जीत तय कर दी।

अंतिम युगल मुकाबले में ट्रीसा जॉली और राष्ट्रीय मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद की बेटी गायत्री गोपीचंद की ने गिलमोर और एलिनोर ओडोनेल को 55 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-8,19-21, 21-10 से हराकर टीम को 4-1 से जीत दिलाई। भारतीय टीम बुधवार को थाईलैंड की मजबूत टीम से भिड़ेगी। भारत ने दो बार (2014 नई दिल्ली और 2016 कुनशान) इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने रविवार को स्पेन को 3-2 से शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें