फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिमान: कांस्य जीत सिंधु ने रचा इतिहास, दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

Sun, 01 Aug 2021 06:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास भी रच दिया है। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में हराकर इतिहास भी रच दिया है। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। इससे पहले सिंधु ने 2016 में रियो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था। सिंधु का यह लगातार दूसरा ओलंपिक मेडल है। सिंधु के पदक के साथ ही भारत की झोली में भी दूसरा मेडल आ गया है। 

विज्ञापन

 

बात करें सिंधु के ब्रॉन्ज़ मेडल मैच की तो उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। 53 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु शुरू से ही चीनी खिलाड़ी पर हावी रहीं। सिंधु को इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चाइनीज ताइपे की खिलाड़ी ताई जू यिंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें