फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Open: सिंधु के बाद चिराग-सावित्क भी सेमीफाइनल में पहुंचे, साई प्रणीत डेनमार्क के विक्टर से हारकर बाहर

Fri, 26 Nov 2021 08:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

पीवी सिंधु के बाद भारत के चिराग और सात्विक की जोड़ी भी इंडोनेशिया ओपेन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के केविन और मार्कस से होगा। वहीं साई प्रणीत डेनमार्क के विक्टर से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए
 
विज्ञापन
सात्विक साईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया ओपेन में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्श जारी है। पीवी सिंधु के बाद सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। इन दोनों ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के सेज फी और नूर इजुद्दीन की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19, 21-19 से हराया। यह मुकाबला दो घंटे 43 मिनट तक चला। इससे पहले सिंधु को भी सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी, लेकिन अंत में उन्होंने भी जीत दर्ज की। वहीं साई प्रणीत डेनमार्क के विक्टर से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 
विज्ञापन


मलेशिया की जोड़ी ने चिराग और सात्विक के खिलाफ पहले गेम में 11-6 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की और पहले गेम में 19-19 की बराबरी की। अंत में भारतीय जोड़ी ने 21-19 से यह सेट अपने नाम किया। 

दूसरे गेम में भी मलेशिया के खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की और आधे गेम तक उनके पास 11-10 की बढ़त थी। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने मजबूत वापसी की 18-13 की बढ़त बना ली। मलेशिया के खिलाड़ियों ने फिर से वापसी करते हुए स्कोर 19-19 की बराबरी पर ले गए, लेकिन अंत में चिराग और सात्विक ने 21-19 से यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 
विज्ञापन


साई प्रणीत 36 मिनट में हारे मैच
विक्टर ने प्रणीत को सीधे सेटों में 21-12, 21-8 से हराया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ी कभी भी लय में नहीं दिखे और बड़ी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 36 मिनट चले इस मैच में पहला सेट 21-12 से जीतने के बाद डेनमार्क के खिलाड़ी ने दूसरा सेट 21-8 से जीता। सेमीफाइनल में विक्टर का सामना इंडोनेशिया के जोनाथन से होगा। 

पहला सेट हारने के बाद सिंधु ने की वापसी
सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के केविन और मार्कस से होगा। इससे पहले पीवी सिंधु ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी सिम यूजीन को 14-21, 21-19, 21-14 से हराया और सेमीफाइनल में पहुंचीं। हालांकि तीसरी वरीय सिंधु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले सेट में 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किए और जीत हासिल की। सिंधु का अगला मुकाबला शनिवार को दूसरी वरीय थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें