फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवी सिंधु ने इवजेनिया को सीधे सेटों में दी मात, प्री-क्वार्टरफाइनल में किया प्रवेश

Tue, 06 Nov 2018 02:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pv sindhu
विज्ञापन

भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को चीन ओपन में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने रूस की इवजेनिया कोसेत्सकाया को सीधे सेटों में 21-13, 21-19 से मात देकर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


विश्व की नंबर तीन शटलर सिंधु ने 30वीं रैंक वाली रूसी शटलर को आसानी से मात दी और लगातार दो गेम में मात दी। भारतीय शटलर ने केवल 29 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। अब प्री-क्वार्टरफाइनल में सिंधु का मुकाबला थाईलैंड की ओंगबामरुंगफान बी से होगा। ओंगबामरुंगफान बी ने चीनी ताइपे की ली चिया एच को 21-7, 21-9 से मात देकर सिंधु से भिड़ंत तय की।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी को इस साल पहले खिताब की तलाश है। वह पांच टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचीं और सभी में उपविजेता रहीं।  दुनिया के तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू इस साल फाइनल का तिलिस्म नहीं तोड़ पाईं।
विज्ञापन


सिंधु से पहले भारत की महिला डबल्स जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और रेड्डी एन सिक्की को जापान की शिहो तनाका व कोहरू योनेमोतो को कड़े संघर्ष के बाद शिकस्त झेलनी पड़ी। एक घंटे 9 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में भारतीय जोड़ी को जापानी जोड़ी के सामने 19-21, 21-15, 17-21 से मात झेली। 

इसके अलावा मनु अत्री और सुमित रेड्डी की भारतीय पुरुष जोड़ी को छठी वरीय किम एस्ट्रप और आंद्रेस रसमुसेन के हाथों 16-21, 25-27 की शिकस्त सहना पड़ी। मनु और सुमित के पास दूसरे गेम में छह गेम प्वाइंट थे। भारतीय जोड़ी स्कोर में 20-14 की बढ़त पर थी। मगर डेनमार्क की जोड़ी ने गजब की वापसी करते हुए पहले स्कोर 20-20 से बराबर किया और फिर 25-27 से मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें