फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

indonesia Open Super: सिंधु और श्रीकांत लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगे, जीत के साथ कारण चाहेंगे आगाज

Mon, 22 Nov 2021 11:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन में अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 में सेमीफाइनल तक का सफर करने के बाद यह दोनों शीर्ष भारतीय खिलाड़ी खिताब की तलाश में विश्व टूर सुपर 1000 स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन में अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 में सेमीफाइनल तक का सफर करने के बाद यह दोनों शीर्ष भारतीय खिलाड़ी खिताब की तलाश में विश्व टूर सुपर 1000 स्पर्धा में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


सिंधु को पिछले हफ्ते (इंडोनेशिया मास्टर्स में) सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि यह अनुभवी खिलाड़ी इस हार से जल्दी उबरने की कोशिश करेगी।

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु अपने अभियान की शुरुआत जापान की आया ओहोरी के खिलाफ करेंगी और अगर वह शुरुआती दौर में सफल रहीं तो क्वार्टर फाइनल में उनका कनाडा की छठी वरीयता प्राप्त मिशेल ली से सामना होने की संभावना है।
विज्ञापन


पुरुष एकल में विश्व रैंकिग के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने भी लगातार दो टूर्नामेंटों के सेमीफाइनल में पहुंचकर लय में होने के संकेत दिए हैं। 2017 में चार खिताब जीतने वाला यह खिलाड़ी लंबे समय से चले रहे खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगा। श्रीकांत शुरूआती दौर में एक बार फिर हमवतन एचएस प्रणय का सामना कर सकते है। उन्होंने इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में प्रणय को हराया था।

‘रेस टू गुआंगझोउ’ में चौथे स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन को अपने शुरुआती मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त और दो बार के विश्व चैंपियन केंटो मोमोटा की मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा। जबकि पारुपल्ली कश्यप पहले दौर में सिंगापुर के लोह कीन यू के खिलाफ उतरेंगे।

अन्य भारतीयों में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की छठी वरीयता प्राप्त पुरुष युगल जोड़ी को पहले दौर में बाई मिली है, जबकि एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी कोरिया के चोई सोलग्यू और किम वोन हो से भिड़ेगी।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी महिला युगल में गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफनी स्टोएवा की पांचवीं वरीयता प्राप्त बुल्गारियाई जोड़ी का सामना करेगी। वहीं मिश्रित युगल में अश्विनी एवं बी सुमीत रेड्डी के अलावा सिक्की रेड्डी एवं ध्रुव और जूही देवांगन एवं वेंकट गौरव प्रसाद की भारतीय जोड़ियां चुनौती पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें