फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भारत की लक्ष्मी’ की एंबेसडर बनीं सिंधू और दीपिका, दिवाली पर मोदी की खास पहल

Wed, 23 Oct 2019 06:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ सिंधु - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को ‘भारत की लक्ष्मी’ का एंबेसडर बनाया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की इस पहल का मकसद दिवाली से पहले देशभर की महिलाओं के सराहनीय कार्य को सामने लाना है। पीएम ने महिला सशक्तीकरण को लेकर इस नए अभियान का वीडियो भी मंगलवार को साझा किया।

विज्ञापन


पीएम ने ट्वीट किया, भारत की नारी शक्ति प्रतिभा एवं संकल्प, दृढ़ता और समर्पण का प्रतीक है। हमारे संस्कारों ने हमें हमेशा महिला सशक्तीकरण के प्रयास करना सिखाया है। इस वीडियो के माध्यम से पीवी सिंधू और दीपिका पादुकोण ने ‘भारत की लक्ष्मी’ पहल के संदेश को बेहतरीन ढंग से रखा है। पीएम की इस पहल को दीपिका और सिंधू ने भी समर्थन दिया।

 

 

इस दिवाली नारीत्व का जश्न मनाते हैं

पीवी सिन्धु - फोटो : अमर उजाला
सिंधू ने कहा, समाज तब विकसित होता है जब महिलाएं सशक्त होती हैं और उनकी उपलब्धियों को गर्व से देखा जाता है। मैं पीएम के ‘भारत की लक्ष्मी’ अभियान का समर्थन करती हूं। यह भारत की अद्भुत महिलाओं की असाधारण उपलब्धियों का जश्न मनाता है। इस दिवाली नारीत्व का जश्न मनाते हैं।
 
विज्ञापन

महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं

deepika padukone - फोटो : file photo
वहीं, दीपिका ने ट्वीट किया, इस दिवाली, हमारे देश की महिलाओं के योगदान एवं उपलब्धियों पर रोशनी डालते हैं और उनका जश्न मनाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें