फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Para Shuttler Award: प्रमोद श्रेष्ठ पैरा शटलर पुरस्कार के लिए पांच अन्य के साथ नामित

Fri, 12 Nov 2021 05:09 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनोज सरकार के साथ वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी पुरस्कार के लिए पांच अन्य नामांकित के साथ शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बैडमिंटन - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा बैडमिंटन में  भारत के प्रमोद भगत उन छह खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने वैश्विक संस्था ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिए नामित किया गया है।  

विज्ञापन


 मौजूदा विश्व चैंपियन भगत ने सितंबर में टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की एकल एसएल3 क्लास में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें मनोज सरकार के साथ वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी पुरस्कार के लिए पांच अन्य नामांकित के साथ शामिल किया गया है। सरकार ने टोक्यो ओलंपिक की पुरुष एकल एसएल3 क्लास में कांस्य पदक जीता था। 

चार साल की उम्र में हो गया था पोलिया 
तैंतीस साल के भगत को चार साल की उम्र में पोलियो हो गया था और अपने पड़ोसी को खेलते हुए देखकर ही वह इस खेल में आए थे। शुरू में उन्होंने सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की थी। भगत इस समय दुनिया के नंबर एक और एसएल3 में एशियाई चैम्पियन हैं। 
विज्ञापन

 
गैर-पैरा खिलाड़ियों में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और एंडर्स एंटोनसेन, चीन के वनांग यि ल्यू और जापान के युटा वाटानाबे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए नामांकित किया गया था।

महिला एकल वर्ग में चीन की टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन चेन यु फेई, स्पेन की कैरालिना मारिन, ताइपे की ताई जु यिंग और जापान की अकाने यामागुची को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए नामांकित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें