फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Open 2021: पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को हराया

Fri, 26 Nov 2021 01:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

Indonesia Open 2021: भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी सिम यूजीन को 14-21, 21-19, 21-14 से हराया।  वह इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का शानदार फॉर्म बरकरार है। वह इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्होंने दक्षिण कोरिया की खिलाड़ी सिम यूजीन को 14-21, 21-19, 21-14 से हराया। 

विज्ञापन


तीसरी वरीय सिंधु की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और उन्हें पहले सेट में 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किए और जीत हासिल की। 

सिंधु का अब अगला मुकाबला शनिवार को दूसरी वरीय थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से होगा। 
 

अन्य मुकाबले में पुरुषों की एकल स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में भारत के बी साई प्रणीत और ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन आमने-सामने होंगे। विश्व रैंकिंग में 16वें नंबर पर काबिज प्रणीत ने गुरुवार को दूसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 21-17, 14-21, 21-19 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें