फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Open 2021: पीवी सिंधु लगातार तीसरा सेमीफाइनल हारीं, शुरुआती बढ़त के बावजूद थाईलैंड की रत्चानोक से मिली हार

Sat, 27 Nov 2021 02:51 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली

सार

भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु का इंडोनेशिया ओपन का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें सेमीफाइनल में दूसरी वरीय थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु का इंडोनेशिया ओपन का सफर समाप्त हो गया है। उन्हें सेमीफाइनल में दूसरी वरीय थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। सिंधु को शनिवार को नॉकआउट मुकाबले में 21-15, 9-21, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन


तीसरी वरीय और दो बार को ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने 54 मिनट के खेल में पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया लेकिन इसके बाद उन्होंने आखिरी के दोनों सेट गंवाए। यह सिंधु की लगातार तीसरी सेमीफाइनल हार है। 26 वर्षीय सिंधु को इससे पहले पिछले हफ्ते इंडोनेशिया मास्टर्स और अक्तूबर में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी हार मिली थी।  



दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु को मैच से पहले पिछले दोनों मुकाबले में रत्चानोक के हाथों हार मिली थी। लेकिन मैच के पहले सेट में उन्होंने शानदार शुरुआत की और 8-3 की बढ़त ले ली। लेकिन इसके बाद इंतानोन ने वापसी को स्कोर 9-10 पहुंच गया। हालांकि सिंधु ने सर्विस ब्रेक कर बढ़त बनाई और पहले सेट को अपने नाम कर लिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


रत्चानोक ने इसके बाद जोरदार वापसी की और सिंधु को बढ़त के बावजूद आखिरी के दोनों सेट में पटखनी दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें