फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: ईरान में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने जीता स्वर्ण पदक, फिर हिजाब पहनने के लिए किया गया मजबूर

Mon, 06 Feb 2023 12:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट में तसनीम पर तान्या की यह पहली जीत भी थी। तसनीम ने अपनी पिछले दो मुकाबलों में तान्या को हराया था। मैच जीतने के बाद तान्या के साथ पदक समारोह के दौरान अजीबोगरीब वाकया हुआ।
विज्ञापन
तान्या हेमंत (बीच में) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी तान्या हेमंत ने रविवार (पांच फरवरी) को ईरान की राजधानी तेहरान में 31वें ईरान फज्र इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट को जीत लिया। उन्होंने महिला एकल के फाइनल में शीर्ष वरीय और हमवतन तसनीम मीर को सीधे गेम में हरा दिया। दिन के सबसे छोटे मैच में तान्या के सामने तसनीम नहीं टिक पाईं। तान्या ने मुकाबले को 21-7, 21-11 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट में तसनीम पर तान्या की यह पहली जीत भी थी। तसनीम ने अपनी पिछले दो मुकाबलों में तान्या को हराया था। मैच जीतने के बाद तान्या के साथ पदक समारोह के दौरान अजीबोगरीब वाकया हुआ। उन्हें हिजाब पहनने के लिए किया गया। पिछली बार जब तसनीम ने खिताब जीता था तब भी यह नियम लागू था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के आयोजकों ने पहले ही यह बता दिया था कि पोडियम पर पहुंचने वाली खिलाड़ियों को हिजाब पहनना होगा। दिलचस्प बात यह है कि रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला मैचों के दौरान पुरुष दर्शकों को अनुमति नहीं दी गई थी। प्रवेश द्वार पर 'पुरुषों की अनुमति नहीं' लिखा एक बोर्ड लटका हुआ था।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट में पहली बार मिश्रित युगल मैच हुए थे। महिलाओं के मैच सुबह और पुरुषों के दोपहर में आयोजित हुए। महिलाओं के मैचों में सभी मैच अधिकारी महिलाएं थीं। इस टूर्नामेंट में अपनी बेटियों के साथ गए पिता को भी मैच देखने को नहीं मिला। सिर्फ मिश्रित युगल के दौरान ही पुरुष और महिला खिलाड़ियों को मैच देखने की अनुमति मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें