दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का इंडिया ओपन 2022 का सफर समाप्त हो गया है। शीर्ष वरीय 26 वर्षीय खिलाड़ी को महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का इंडिया ओपन 2022 का सफर समाप्त हो गया है। शीर्ष वरीय 26 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सिंधु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने पहला सेट 14-21 से गंवा दिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए 21-13 से दूसरा सेट अपने किया और स्कोर बराबरी पर पहुंचाया। लेकिन आखिरी और निर्णायक सेट में उन्होंने फिर से अपनी लय खो दी और 10-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में अब थाईलैंड की सुपानिदा का सामना हमवतन और दूसरी वरीय बुसानन ओंग्बारुंगफान से होगा।
महिला एकल के दूसरे सेमीफाइनल में भारत की आकर्षी कश्यप को थाईलैंड की बुसानन ओंग्बारुंगफान के हाथों 26-24, 21-9 से शिकस्त मिली। इस मुकाबले में आकर्षी ने पहले सेट में बुसानन को कड़ी टक्कर दी लेकिन दूसरे सेट में थाईलैंड की खिलाड़ी ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में पटखनी दी।
विज्ञापन
पुरुषों के युगल स्पर्धा के सेमीफाइनल में दूसरे वरीय सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की। भारतीय जोड़ी ने फ्रांस के विलियम और फेबियन को सीधे सेटों में 21-9 और 23-21 से हराया।