फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Open 2022: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह, 20 वर्षीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में मलयेशियाई खिलाड़ी को हराया

Sat, 15 Jan 2022 05:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के युवा शटलर और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अल्मोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य ने सेमीफाइनल मुकाबले में मलयेशिया के एनजी त्जे योंग को 19-21, 21-16, 21-12 से हराया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : twitter@BAI_media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा शटलर और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अल्मोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य ने सेमीफाइनल मुकाबले में मलयेशिया के एनजी त्जे योंग को 19-21, 21-16, 21-12 से हराया। 

विज्ञापन

दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्हें 60वीं रैंक वाले योंग के हाथों पहला सेट 19-21 से गंवाना पड़ा। हालांकि इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और आखिरी के दोनों सेट अपने नाम किया। फाइनल में लक्ष्य का सामना अब मौजूदा विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू से होगा।
 
इंडिया ओपन 2022 के फाइनल में तीसरे वरीय लक्ष्य का सामना अब मौजूदा विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू से होगा।

लक्ष्य ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में जोरदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन एचएस प्रणॉय को कड़े मुकाबले में हराया था। लक्ष्य ने एक घंटे तक चले मुकाबले में प्रणॉय को 14-21, 21-9, 21-14 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें