फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एशियन गेम्स से पहले मां के साथ अमरनाथ पहुंचीं साइना नेहवाल, बाबा भोलेनाथ के किए दर्शन, कही यह बात

Thu, 13 Jul 2023 01:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अमरनाथ

सार

33 साल की साइना की बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग फिलहाल 31 है। पिछले कुछ समय से वह कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं। इस साल उन्होंने छह बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाईं। सभी छह टूर्नामेंट्स में वह पहले या दूसरे राउंड से ही बाहर हो गईं।
विज्ञापन
साइना नेहवाल और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स की शुरुआत 23 सितंबर से होने जा रही है। भारतीय एथलीट्स इसकी तैयारी में जुट गए हैं। हांगझोउ में होने वाले एशियन गेम्स से इस बार भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें हैं। 2018 में जकार्ता और पालेमबैंग में हुए पिछले संस्करण में भारतीय टीम ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य समेत कुल 70 पदक जीते थे। भारत तब पदक तालिका में आठवें स्थान पर रहा था। ऐसे में फैंस इस बार भारतीय एथलीट्स से और बेहतर करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इन खेलों से पहले भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल अमरनाथ की यात्रा पर गईं। वहां उन्होंने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। 
विज्ञापन


Saina Nehwal pays obeisance at Amarnath cave shrine
Saina Nehwal begins Amarnath Yatra with mother; See pics
विज्ञापन

साइना ने क्या कहा?

पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहीं साइना अमरनाथ यात्रा के लिए पहुंचीं। वहां उन्होंने भोलेनाथ के दर्शन किए और यात्रा को लेकर खुशी भी जताई। वह वहां के संसाधनों से भी बेहद खुश दिखीं। उन्होंने कहा- हमने अमरनाथ जी के बहुत अच्छे दर्शन किएय़ मैं अपनी मां के साथ दर्शन करने पहुंची। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं। मैं अमरनाथ श्राइन बोर्ड और वहां हमारी मदद करने वाली सेना के लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं बहुत संतुष्ट हूं। जब आप ऐसी जगह आते हैं जहां आपको सकारात्मकता और शक्ति मिलती है और मन शांत होता है, आत्मविश्वास मिलता है, तो बहुत अच्छा लगता है। यहां आने का अनुभव बहुत आरामदायक था।

विज्ञापन

इस साल साइना का प्रदर्शन

33 साल की साइना की बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड रैंकिंग फिलहाल 31 है। पिछले कुछ समय से वह कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं। इस साल उन्होंने छह बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाईं। सभी छह टूर्नामेंट्स में वह पहले या दूसरे राउंड से ही बाहर हो गईं। साल की शुरुआत में मलेशिया ओपन में वह राउंड ऑफ-32 से बाहर हो गईं, तो वहीं इंडिया ओपन में उन्हें राउंड ऑफ-16 में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया मास्टर्स में भी साइना को राउंड ऑफ-16 में हार मिली थी। वहीं, ओरलियंस मास्टर्स में भारत की यह ओलंपिक मेडलिस्ट राउंड ऑफ-32 में हार गई थीं। थाईलैंड ओपन में साइना को प्री-क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, पिछली बार वह सिंगापुर ओपन में उतरी थीं, जिसमें उन्हें राउंड ऑफ-32 में रचानोक इंतानोन ने शिकस्त दी थी। साइना बैडमिंटन में भारत को ओलंपिक पदक जिताने वाली पहली खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें