कनाडा ओपन में लक्ष्य का सफर
लक्ष्य और ली शी फेंग
- फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्य का यह इस सीजन दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है। वह जनवरी 2022 में पहले ही इंडिया ओपन का खिताब जीत चुके हैं। मेंस सिंगल्स में लक्ष्य की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 19 है। उन्होंने राउंड ऑफ-32 में वर्ल्ड नंबर चार कुनलावुत विटिडसार्न को शिकस्त दी थी। इसके बाद लक्ष्य ने सेमीफाइनल में दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी जापान के केंटो निशिमोटो पर शानदार जीत हासिल की और एक साल से अधिक समय में अपने दूसरे सुपर 500 फाइनल और पहले बीडब्ल्यूएफ समिट क्लैश में प्रवेश किया। लक्ष्य ने सेमीफाइनल मुकाबला 21-17, 21-14 से जीता था।
पिछली बार बर्मिंघम CWG में फाइनल में पहुंचे थे लक्ष्य
लक्ष्य सेन
- फोटो : अमर उजाला
पिछले साल अगस्त में विश्व चैंपियनशिप (22 से 28 अगस्त) के बाद लक्ष्य की नाक की सर्जरी हुई थी और इलाज के बाद उन्हें ठीक होने में काफी समय लगा थी। उन्होंने पिछली बार कोई फाइनल पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में खेला था। तब भी लक्ष्य चैंपियन बने थे और मेंस सिंगल्स का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। नाक की सर्जरी से रिकवरी के बाद कई टूर्नामेंट में वह शुरुआती राउंड में ही बाहर हो गए थे।
ली शी फेंग के खिलाफ लक्ष्य का शानदार रिकॉर्ड
लक्ष्य सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीजन की शुरुआत में लक्ष्य फॉर्म में नहीं दिखे थे, जिससे वह रैंकिंग में 19वें नंबर पर खिसक गए थे। हालांकि, थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंकर उन्होंने अपनी फॉर्म में सुधार के संकेत दिए थे। अब वह कनाडा ओपन के चैंपियन बन गए हैं। इससे लक्ष्य के पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की राह आसान हुई है। ली शी फेंग के खिलाफ लक्ष्य की यह पांचवीं जीत थी। दोनों के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए हैं। ली शी फेंग को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है।
पीवी सिंधु को सेमीफाइनल में मिली थी हार
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं और महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जापान की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची से 14-21 15-21 से हार गईं थीं। यामागुची ने सिंधु के खिलाफ 11वीं जीत हासिल की। वहीं, भारतीय शटलर ने इस जापानी खिलाड़ी के खिलाफ 14 मैच जीते हैं।
सिंधु का फॉर्म चिंता का विषय
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंधु 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के बाद चोटिल हो गई थीं। इस साल उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट में वापसी की, लेकिन उनका फॉर्म चिंता का विषय रहा है। 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से वह नौ टूर्नामेंट्स खेल चुकी हैं और पांच में वह पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गई थीं।
सिंधु मैड्रिड मास्टर्स के फाइनल में जरूर पहुंचीं, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें शिकस्त मिली थी। वह मलेशिया मास्टर्स और अब कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में हार गईं। सिंधु ने इस साल कुल 26 मैच खेले हैं। इनमें से 14 में जीत और 12 में हार मिली है। सिंधु को अब भी इस साल पहले खिताब का इंतजार है।
2023 में पीवी सिंधु का प्रदर्शन
| टूर्नामेंट |
किस स्टेज से बाहर हुईं |
| मलेशिया ओपन |
पहले राउंड |
| इंडिया ओपन |
पहले राउंड |
| ऑल इंग्लैंड ओपन |
पहले राउंड |
| स्विस ओपन |
दूसरे राउंड |
| मैड्रिड मास्टर्स |
फाइनल |
| मलेशिया मास्टर्स |
सेमीफाइनल |
| थाईलैंड ओपन |
पहले राउंड |
| सिंगापुर ओपन |
पहले राउंड |
| कनाडा ओपन |
सेमीफाइनल |
सिंधु के लिए पेरिस ओलंपिक की राह हुई मुश्किल
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू चोट के बाद वापसी करते हुए फॉर्म हासिल करने के लिए जूझ रही हैं। सिंधु के लिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने की राह मुश्किल होती जा रही है। उन्हें पेरिस ओलंपिक क्वालिफिकेशन चक्र (एक मई 2023 से 28 अप्रैल 2024) में उनके टूर्नामेंटों की भरपाई भी करनी है जिनमें वह चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाईं।
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर को छह लेवल में बांटा गया है। इनमें वर्ल्ड टूर फाइनल, चार सुपर 1000, छह सुपर 750, सात सुपर 500 और 11 सुपर 300 टूर्नामेंट्स शामिल हैं। टूर्नामेंट की एक और कैटेगरी बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 लेवल भी रैंकिंग अंक देती है।